Google Bard AI (गूगल बार्ड एआई) क्या हैं, ChatGPT और कैसे अलग है ?

Google Bard AI (गूगल एआई बार्ड) क्या हैं, ChatGPT से कैसे अलग है, यह कैसे काम करता है (How it Works, Uses, Benefit, Google Search Engine Impact, AI (Artificial Intelligence) LaMDA Technology)



    Google Bard AI (गूगल बार्ड एआई) क्या हैं

    टेक्नोलॉजी की दुनिया में नए आविष्कार होते रहते हैं। गूगल ने अभी हाल ही में अपनी एआई टेक्नोलॉजी बार्ड लॉन्च की है। इस बारे में गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट करके जानकारी दी है। यह एआई टेक्नोलॉजी चैट जीपीटी-3 के साथ मुकाबला करने के लिए बनाई गई है। इसे लांच करने का मकसद लोगों के काम को आसान बनाना है। अभी कंपनी ने सिर्फ इसके कुछ टेस्टर निकाले हैं। अगर यह सफल होता है, तो यह जल्द ही मार्केट में उपलब्ध होगा। आइए जानते है इसके बारे में कुछ खास बातें


    गूगल बार्ड एआई क्या है (What is Google Bard AI)



    गूगल एआई बार्ड एक चैटबोट है जो गूगल की डायलॉग एप्लीकेशन पर आधारित है। इसमें गूगल ने अपनी ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक शामिल की है। यह इंटरनेट से कनेक्ट होकर यूजर्स के सवालों के जवाब देगा। इसके लेकिन कौन से सवालों के जवाब देगा, यह अभी गूगल द्वारा जानकारी नहीं दी गई है।


    गूगल बार्ड एआई को आज लांच कर दिया गया है (Google Bard Launched Today)



    जी आपने सही सुना, 10 मई को गूगल के एक इवेंट में google बार्ड AI को लांच कर दिया गया है.


    गूगल बार्ड एआई के नये फीचर्स (New Features)



    इस बार इसमें कई सारे नए फीचर्स जोड़े गए हैं.


    भारत समेत 180 देशों में उपलब्ध



    गूगल बार्ड को पहले टेस्टिंग के लिए अमेरिका और यूके में ही लांच किया गया था, लेकिन अब यह भारत के समेत 180 देशों में लांच कर दिया गया है जिसमें कुछ नए फीचर्स शामिल हैं।


    अब और भी अधिक एडवांस्ड



    पहले गूगल बार्ड द्वारा पूछे जाने वाले सवालों के जवाब गूगल टेक्स्ट से दिए जाते थे। लेकिन अब गूगल ने इसकी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के आधार पर विजुअल रिजल्ट्स भी दिखाना शुरू कर दिया है।


    PaLM 2 की वजह से ज्यादा हाईटेक हो गया है



    जब गूगल बार्ड पहली बार लॉन्च किया गया था, तब उसमें लैंग्वेज मॉडल लाम्डा था। हालांकि, अब उसे PaLM 2 में स्विच कर दिया गया है। इससे बार्ड की रीजनिंग कौशल, एडवांस्ड मैथ्स और कोडिंग क्षमता पहले से भी बेहतर हो गई है। अर्थात, अब यह पहले से भी अधिक उन्नत हो गया है।


    हिंदी के साथ ही साथ यह 40 भाषाओं को सपोर्ट करेगा



    अब तक यह सिर्फ अंग्रेजी भाषा में सपोर्ट करता था, परंतु अब इसमें हिंदी के साथ 40 ओर भाषाएँ भी शामिल कर दी गई है.


    Google Bard AI (गूगल बार्ड एआई) क्या हैं

    गूगल बार्ड का इस्तेमाल कैसे करें (How to use Google Bard)



    आपको बता दें कि गूगल बार्ड का उपयोग करना बहुत आसान होता है। आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन करना होगा और फिर आप इसे आसानी से उपयोग कर सकते हैं।


    गूगल बार्ड की अधिकारिक लिंक क्या है (Official Link)



    गूगल बार्ड का उपयोग करना चाहते हो तो आप इसकी आधिकारिक लिंक पर जा सकते हो। वहाँ आप गूगल अकाउंट से लॉग इन करके बार्ड का इस्तेमाल कर सकते हो।


    गूगल बार्ड एआई कैसे काम करेगा (How Google AI Bard Works)



    यह बताया जाता है कि इस चीज का अभी टेस्टर निकाला गया है और इसकी एसेस करने की परमिशन अभी सभी को नहीं दी गई है। इसलिए आप इसे अभी साइअप नहीं कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसकी टेस्टिंग की जा रही है। जल्द ही यह पूरी होने वाली है और उसके बाद मार्केट में लाया जाएगा। तब हम ये बता सकेंगे कि यह कैसे काम करता है


    गूगल बार्ड एआई और चैटजीपीटी में क्या अंतर है (Google Bard AI vs ChatGPT)



    गूगल एआई बार्ड और चैट जीपीटी दोनों एआई टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हैं, लेकिन इनमें कुछ अंतर हैं। गूगल एआई बार्ड कम्प्यूटर विज्ञान में उपयोग किया जाता है, जबकि चैट जीपीटी मूल रूप से भाषा प्रोसेसिंग के लिए उपयोग किया जाता है। गूगल एआई बार्ड कम्प्यूटर सिस्टम द्वारा सीखता है, जबकि चैट जीपीटी मानव-मशीन इंटरफेस का उपयोग करता है।


    • आपको बता देना चाहते हैं कि गूगल एआई बार्ड चैटजीपीटी से अधिक बेहतर तरीके से काम करता है। चैटजीपीटी पर आपको सिर्फ उस जानकारी के बारे में पता चलेगा जो उसके डेटा में होगी। लेकिन अब इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं इसलिए गूगल एआई बार्ड बेहतर हो गया है।


    • गूगल एआई बार्ड के निर्माताओं ने बताया है कि इसे चैटजीपीटी से पूरी तरह से अलग तरीके से बनाया गया है।


    • गूगल एआई बार्ड पर आपको वह क्रिएटिविटी भी दिखाई देगी जो चैटजीपीटी पर नहीं होगी। इसलिए गूगल एआई बार्ड आपके लिए बेहतर होगी।


    गूगल बार्ड एआई के आने से क्या बंद होगा गूगल सर्च इंजन (Impact on Google Search Engine)



    सभी जानते हैं कि गूगल सर्च इंजन दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। लेकिन क्या गूगल एआई बार्ड आने से गूगल सर्च इंजन बंद हो जाएगा? यदि आपके मन में भी यह सवाल है, तो आपको इसके लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। दोनों अलग-अलग चीजें हैं। जहाँ गूगल सर्च इंजन से आपको सभी आवश्यक जानकारी मिलती है, वहीं गूगल एआई बार्ड से आप अपने सवालों के जवाब जान सकते हैं। इसे अलग-अलग वेबसाइट से लिंक किया जाएगा। आप इसके बारे में और जानकारी इसके लॉन्च होने के बाद प्राप्त कर सकते हैं।


    बार्ड का मतलब क्या होता है (What is the Meaning of Bard)



    बार्ड एक प्रोफेशनल स्टोरी टेलर होता है जो लोगों तक अलग-अलग विषयों की कहानियां पहुंचाता है। जैसे कि भूगोल या इतिहास से जुड़ी कहानियां। इसमें म्यूजिक भी होता है इसलिए इसे गूगल एआई बार्ड कहा जाता है।


    LaMDA क्या है



    लेम्डा एक ऐसा एप्लीकेशन है जो लैंग्वेज को समझता है और उसके हिसाब से जवाब देता है। इसे गूगल एआई बार्ड में इस्तेमाल किया जाता है। जब भी कोई इससे बात करता है तो लेम्डा उनकी आवाज को सुनता है और उसके आधार पर जवाब देता है। इसीलिए इसे लेम्डा कहा जाता है।


    LaMDA को लेकर कौन सा विवाद खड़ा हुआ था



    लम्डा एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो मनुष्य द्वारा बोली गई बातों को सुनकर उसपर जवाब देती है। साल 2022 में इसके बारे में विवाद हुआ था। इस विवाद के बीच लम्डा चैटबोट के डेवलपर बैन होने की धमकी देने लगे थे, लेकिन गूगल ने इसे अफवाह बताकर इस विवाद को खत्म कर दिया।


    ChatGPT से गूगल को क्या खतरा है (Impact on Google from ChatGPT)



    गूगल का एआई टूल अभी लाइव नहीं हुआ है। इसलिए इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह टूल अभी टेस्टिंग फेज में है जब यह आम लोगों के लिए लॉन्च होगा, तब हमें इसके बारे में अधिक जानकारी मिलेगी। चैट जीपीटी में यूजर द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब प्राप्त होते हैं, जबकि बार्ड में इंटरनेट पर मौजूद लेटेस्ट इन्फॉर्मेशन जारी की जा सकती है।

    माइक्रोसॉफ्ट को क्या फायदा हो रहा है (Benefit for Microsoft)


    माइक्रोसॉफ्ट ने चैट जीपीटी के साथ बिंग को लॉन्च किया है। इसके अलावा, ओपन एआई ने चैट जीपीटी को सब्सक्रिप्शन-बेस्ड बना दिया है जिसके लिए यूजर्स को अब फ्री वर्जन भी दिया जा रहा है। लेकिन इसमें कुछ दिक्कतें हैं। इसलिए यूजर्स माइक्रोसॉफ्ट बिंग पर जाना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल के बीच मार्केट में टक्कर जारी है।

    गूगल बार्ड एआई के आने से लोगों पर क्या असर पड़ेगा (Impact on Human)


    गूगल एआई बार्ड एक चैटबॉट है जो इंटरनेट पर उपलब्ध है। इसका उपयोग करने से कुछ बदलाव तो होंगे, लेकिन ये बहुत ज्यादा नहीं होंगे। क्योंकि मशीन से वह क्रिएटिविटी नहीं आ सकती जो इंसान कर सकता है। इसलिए इस चैटबॉट पर कुछ अधिक बदलाव नहीं देखने को मिलेंगे।

    AI टेक्नोलॉजी की दुनिया का भविष्य


    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को टेक्नोलॉजी का आने वाला भविष्य माना जा रहा है। इसलिए टेक कंपनियों के बीच एआई को बढ़ाने की दौड़ है। सन् 2022 में, चैट जीपीटी ने एआई के मुकाबले में नए मुकाम पर अपनी जंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही, गूगल ने भी अपना बार्ड लॉन्च कर दिया है जो फिलहाल टेस्टिंग के अंदर है। इसे जल्द ही ऑफिशियल रूप से रिलीज किया जाएगा। लेकिन एआई की जिस क्रिएटिविटी को इंसान कर सकता है, उससे यह मशीन कभी पूरी तरह से काबू में नहीं रख सकती है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Blogger द्वारा संचालित.