BPSC 68th CCE Mains Admit Card 2023: बीपीएससी 68वीं मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे कर सकते है डाउनलोड
BPSC 68th Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2022 की 68वीं संयुक्त (मुख्य) प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
BPSC 68th CCE Mains Admit Card 2023:
BPSC 68वीं प्रारंभिक परीक्षा, 2023 के परिणाम की घोषणा बिहार लोक सेवा आयोग ने 27 मार्च, 2023 को की। इसमें 3,590 छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। मेन्स परीक्षा 12, 17 और 18 मई, 2023 को बिहार राज्य के कई जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान से कुल 324 पदों की भर्ती की जाएगी।
BPSC 68th एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले बीपीएससी की ऑफशियल वेबसाइट
bpsc.bih.nic.in पर जाकर।
- “बीपीएससी 68वें एडमिट कार्ड 2023” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- बीपीएससी 68वीं मेन्स एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और हॉल टिकट डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
BPSC CCE 68th Main 2023 परीक्षा 12 मई से
बीपीएससी 68वीं मुख्य परीक्षा की तारीख 12 मई, 17 मई और 18 मई, 2023 है। परीक्षा के बाद, बीपीएससी द्वारा 26 जुलाई को परिणाम जारी किया जाएगा। उन उम्मीदवारों को सीसीई साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा जो मुख्य परीक्षा को पास करेंगे, इस साक्षात्कार का दौर 11 अगस्त, 2023 को होगा। बीपीएससी अंतिम परिणाम नौ अक्तूबर, 2023 को घोषित करेगा।
बीपीएससी विभिन्न पदों के लिए रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान आयोजित कर रहा है। यह भर्ती अभियान ब्लॉक पंचायती राज अधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक, ग्रामीण विकास अधिकारी, सहायक निदेशक और अन्य जैसे विभिन्न पदों के लिए है। यदि आप भी इस भर्ती अभियान में भाग लेना चाहते हैं, तो आपको बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।
Post a Comment